BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्राहकों को झटका: Reliance Jio ने सबसे पसंदीदा प्लान को किया महंगा

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
JIO ने भी अपने सभी प्लांस की वैलिडिटी बढ़ाई, इनकमिंग कॉल की मिलती रहेगी सुविधा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में सस्ते डेटा के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अपने सबसे लोकप्रिय प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है. जियो ने डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पैक Disney Plus Hotstar Vip Pack) की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है. कंपनी ने इस पैक की कीमतों में 33 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी है. पहले यह प्लान 222 रुपए में उपलब्ध था. लेकिन अब इस पैक के लिए 255 रुपए चुकाने होंगे.

बता दें कि इस 222 रुपए के रिचार्ज प्लान को Jio ने इस साल जून में ऐड-ऑन पैक के तौर पर पेश किया था. इस प्लान पर कंपनी मुफ्त में Disney+ Hotstar VIP का सालाना सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है. यह आपके मौजूदा प्लान के लिए एक एड-ऑन पैक है. इसमें एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है. डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन तब तक चलता है जब तक यूजर के नंबर पर बेस कॉलिंग प्लान एक्टिवेट रहता है.

रिलायंस जियो के MyJio ऐप पर यह 255 रुपये वाला प्री-पेड रिचार्ज प्लान मिल रहा है. यूजर्स अब इस प्लान को एक्टिवेट करा सकते हैं. इस प्लान की बात करें तो कंपनी इसमें 15GB हाई-स्पीड अनलिमिटेड डेटा दे रही है. वहीं 15GB डाटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स की इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी. यह प्लान यूजर्स के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक के लिए ऐड-ऑन है और इसके साथ Disney+ Hotstar VIP का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

Jio की तरफ से 222 रुपये के रिचार्ज प्लान को jio के उन यूजर्स के लिए पेश किया गया था, जो Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन Jio के प्लान्स के साथ नहीं ले सकते थे. दरअसल नया Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन हालिया लॉन्च प्रीपेड प्लान्स के साथ मिल रहे थे. इसलिए Jio ने 222 रुपये के प्लान को खासतौर पर सालाना रिजार्ज प्लान वाले Jio यूजर्स के लिए निकाला था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वैक्सीन के उत्पादन और रख-रखाव के लिए रणनीति बना ली गई है: डॉ. हर्ष वर्धन

Next Post

अमित शाह का जन्मदिन आज, PM सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी

Next Post
4 मई से लागू होगी गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस

अमित शाह का जन्मदिन आज, PM सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d