BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1417 करोड़ रुपये काटना टकराव बढ़ाने वाला कदम: कांग्रेस

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
कम्पार्टमेंट परीक्षा रद्द करते हुए 10वीं व 12वीं के सभी परीक्षार्थियों को पास किया जाए: आलोक कुमार दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा डीवीसी के बकाया के नाम पर 1417 करोड़ रुपये काट लिये जाने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस फैसले को टकराव बढ़ाने वाला कदम करार दिया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि डीवीसी की कई छोटी-बड़ी परियोजनाएं झारखंड के कोयला और पानी पर निर्भर है, इन परियोजनाओं से झारखंड की एक बड़ी आबादी को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा और अब भी प्रदूषण की मार झेलने को विवश है, इसके बावजूद राष्ट्र की मजबूती के लिए झारखंडवासियों ने त्याग करने का काम किया, परंतु अब डीवीसी सारी हदों को पार करने में लगा है, कभी डीवीसी की ओर सेबिजली काट दी जा रही है, तो कभी राज्य के कई हिस्सों को अंधेरा में डूबोने की धमकी जा रही है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि डीवीसी की इसी मनमानी को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से संचारण व्यवस्था को मजबूत कर लिया गया है और विभिन्न क्षेत्रों में ग्रिड लाईन और सब स्टेशन निर्माण से डीवीसी पर आत्मनिर्भरता कम हो रही है, वहीं डीवीसी जितनी अधिक राशि की वसूली करता है, उससे कम प्रति यूनिट में ही दूसरी कंपनी से अब झारखंड को बिजली जाएगी. इसी एकाधिकार टूटने के डर से डीवीसी द्वारा इस तरह का घटिया कदम उठाया जा रहा है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि  जल्द ही पार्टी बैठक कर केंद्र सरकार के इस रवैये पर ठोस आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के कोयला से पूरे देश को बिजली  मिलती है, लेकिन एक साजिश के तहत झारखंड को ही अंधेरा करने और विकास को बाधित करने की साजिश रची जा रही है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि  केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की मनमानी के खिलाफ अब सभी राज्यवासियों कोएकजुट होना होगा. आने वाले समय में डीवीसी को कोयले और पानी की आपूर्ति ठप्प करने के साथ ही  झारखंड से बाहर जाने वाले कच्चे माल पर भी अंकुश लगाने जैसी सीधी कार्रवाई पर विचार करना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लक्ष्य प्रमाणीकरण के लिये सदर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Next Post

मध्यान्ह भोजन मांगने पर टीचर ने छात्र को दौड़ाया

Next Post
मध्यान्ह भोजन मांगने पर टीचर ने छात्र को दौड़ाया

मध्यान्ह भोजन मांगने पर टीचर ने छात्र को दौड़ाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d