BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Share on FacebookShare on Twitter

बरकट्ठा: पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस की जद में है. ज्यादातर लोग घरों के अंदर बंद है. इस दौरान प्रखंड में एक साइबर क्राइम से जुड़ा मामला प्रकाश में आया है. जहां थाना क्षेत्र के ग्राम कपका निवासी सुरेश पंडित पिता टेकलाल पंडित व एक अन्य साथियों द्वारा  फर्जी वेबसाइट स्ककोटा के जरिये बाहरी लोगों से संपर्क कर उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप की माध्यम लड़कियों व महिलाओं का आपत्तिजनक तश्वीर भेजकर, सर्विस दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है.

वहीं महिलाओं की तश्वीर को छेड़छाड़ कर धमकी देकर पैसे की मांग की जा रही है. मामले को लेकर एसडीपीओ बरही मनीष कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

पुलिस गिरफ्त में आया एक 24 वर्षीय युवक

गुप्त सूचना पर बीते रविवार को गठित पुलिस छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए कपका चौक स्थित सरिता स्टूडियो के संचालक 24 वर्षीय सुरेश पंडित को गिरफ्तार किया गया.

साथ ही उक्त युवक के पास से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल जिसमें इनके द्वारा ओकलुट वेबसाइट के जरिये लोगों को मैसेज व आपत्तिजनक तश्वीर डालकर पैसा ठगने की चैटिंग पाई गई.

उक्त युवक ने पुलिस के समक्ष सायबर क्राइम से जुड़ी बातें स्वीकार भी की. पुलिस ने मोबाइल को बरामाद कर लिया. एसडीपीओ मनीष कुमार ने बरकट्ठा थाना में  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि यह एक तरह का साइबर अपराध है. पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है. इसमें और भी कुछ लोग जुड़े हुए है, जिनका पर्दाफाश किया जाएगा.

पुलिस इस मामले में गंभीर है, अग्रतर कार्रवाई जारी रखेगी. किसी भी सूरत में क्राइम करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक लोवेश्वर हांसदा, परि0पु0अ0नि0 नवीन किशोर पांडेय, जितेंद्र कुमार, एएसआई मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मण तिवारी, चौकीदार राजेन्द्र पासवान समेत बरकट्ठा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस दो फाड़, एक तरफ ‘गांधी’-दूसरी तरफ ‘बागी’

Next Post

अस्पताल की चौथी मंजिल से कोरोना संक्रमित युवक ने लगाई छलांग, मौत

Next Post
अस्पताल की चौथी मंजिल से कोरोना संक्रमित युवक ने लगाई छलांग, मौत

अस्पताल की चौथी मंजिल से कोरोना संक्रमित युवक ने लगाई छलांग, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d