BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

व्यवसायी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाये एक लाख रुपये

by bnnbharat.com
August 30, 2020
in समाचार
साइबर अपराधियों ने उड़ाये बैंक खाते से 5 लाख 69 हजार रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक छोटे व्यवसायी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रूपये उड़ा लिये हैं. लॉकडाउन के कारण पहले से ही तंगी झेल रहे व्यवसायी की इस धोखाधड़ी के बाद आर्थिक स्थिति और भी चरमरा गई है. जैसे-तैसे कारोबार कर व्यवसायी द्वारा थोड़ी बहुत पूंजी बचाकर बैंक में जमा की गयी थी.

खाते का स्टेटमेंट निकालने पर मामला सामने आया

हैदरनगर बाजार के व्यवसायी आशुतोष कुमार सोनी के भारतीय स्टेट बैंक के खाता से एक लाख रुपए की निकासी साइबर अपराधियों ने कर ली है. भुक्तभोगी को इसका तब पता लगा, जब वह एसबीआइ की हैदरनगर शाखा कार्यालय में अपने खाते का स्टेटमेंट निकालने गया.

10 दिनों में गायब हुए सारे रुपये

आशुतोष ने बताया कि विगत दस दिनों के अंदर उसके खाते से करीब एक लाख रुपए गायब हुए हैं. उन्होंने बताया कि वे फोन पे भी यूज करते हैं. ग्राहक को फोन पे के माध्यम से भी भुगतान किया करते हैं. शुक्रवार को उन्हें पैसे की आवश्यकता हुई तो वह बैंक गये. बैंक जाने पर उन्हें बताया गया कि उनके खाते में शेष एक रुपया भी नहीं है. उन्होंने स्टेटमेंट निकलवाया, जिससे पता लगा कि दस दिनों में साइबर अपराधियों ने उसके खाते की पूरी रकम निकाल ली है. जिसमें 28 अगस्त को 28 हजार रुपए निकाले गये हैं.

एसबीआइ के क्षेत्रीय कार्यालय में की शिकायत

आशुतोष ने इस संबंध में एसबीआइ के क्षेत्रीय कार्यालय व प्रधान कार्यालय को ई-मेल किया है. उन्होंने बताया कि वह मेदिनीनगर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायेंगे. बैंक के स्टेटमेंट के माध्यम से अपराधियों तक पुलिस को पहुंचने में सहायता मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें सितंबर महीने में कितने दिन रहेगी बैंक की छुट्टियां

Next Post

बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को बनाया निशाना, लूटे लगभग 2 लाख रुपये

Next Post
बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को बनाया निशाना, लूटे लगभग 2 लाख रुपये

बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को बनाया निशाना, लूटे लगभग 2 लाख रुपये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d