BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के साइबर अपराधियों ने गायब कर दिए 10 करोड़ रुपए

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
जामताड़ा के साइबर ठगों ने बटोरी सुर्खियां, अमेरिका करेगा रिसर्च, जानें पूरा खेल…
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिला में अब तक का सबसे बड़ा साइबर क्राइम देखने को मिला है, जहां साइबर अपराधियों ने एक साथ 10 करोड़ रुपये की ठगी की है.

जानकारी के मुताबिक, यह रुपया जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के डोमनी नदी में बनने वाली बराज को लेकर विशेष भू अर्जन विभाग में रैयतों को मुआवजा देने के लिए आया था. जिसे साइबर अपराधियों ने उड़ा लिया.

जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र में डोमनी नदी है. यहां पर राज्य सरकार ने बराज बनाने की स्वीकृति दी थी. इसका शिलान्यास 2014 में तत्कालीन विधायक ने किया था. आज इस योजना में सबसे बड़ा घोटाला साइबर क्राइम के अपराधियों ने किया है. 

बराज के पास रहने वाले रैयत लोगों के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये का मुआवजा भेजा था. लेकिन उसमें से 10 करोड़ रुपये की अवैध निकासी किसकी मिलीभगत से हुई है यह किसी को अभी तक पता नहीं चल पाया है. ग्रामीण इसी आस में बैठे हुए हैं कि हमें कब मुआवजा मिलेगा लेकिन इन्हें पता ही नहीं कि यह रुपया घोटाले की भेंट चढ़ चुका है.

क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप साही ने जिला में आयोजित दिशा की बैठक में योजना के अधूरी रहने की बात उठाई तो यह घोटाला सामने आया. उन्होंने कहा कि यह गरीब किसान का पैसा था. ये दस करोड़ किसने निकाल लिए. यह किसी को अब तक पता नहीं चल पाया है.

वहीं, उन्होंने यह शक जताया है कि यह घोटाले की भेंट चढ़ गया है. इसमें अधिकारी से लेकर बैंक के लोग भी शामिल हो सकते हैं. उधर पलामू सांसद ने घोटाले की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि इस योजना की सीबीआई जांच की जा रही है.

गढ़वा डीसी राजेश कुमार पाठक ने कहा कि यह साइबर क्राइम का मामला है. हम लोग इसकी जांच कर रहे हैं. इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है. बहुत जल्द इसका खुलासा होगा. वहीं, ग्रामीणों की मानें तो गढ़वा में ऐसी कई योजनाएं हैं जो आज भी घोटाला झेल रही हैं. अब देखना है कि दस करोड़ के इस घोटाले का पर्दाफाश कब तक होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उम्मीदों का बजट… 4 प्रतिशत तक कर्ज ले सकेंगे राज्य, नहीं लेनी होगी केंद्र की अनुमति

Next Post

मजदूर की हत्या,घर के पास ही अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Next Post
जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल

मजदूर की हत्या,घर के पास ही अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d