BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

KBC के नाम पर साइबर फ्रॉड, महिला से ठग लिये 82 हजार रुपये

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in Uncategorized
KBC के नाम पर साइबर फ्रॉड, महिला से ठग लिये 82 हजार रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: कोरोना संकट के इस दौर में झारखंड में साइबर अपराधी कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गये हैं. ताजा मामला गुमला से जुड़ा हुआ है. गुमला के वार्ड नम्बर-3 निवासी गीता देवी से साइबर अपराधियों ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में 25 लाख रुपए जीतने की बात कहकर 82 हजार 200 रुपए ठग लिये. पाीड़िता ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

दो दिन में 6 बैंक खातों में डलवाये रुपये

पीड़ित गीता देवी ने बताया कि 5 जून को उसके मोबाइल नम्बर- 9508610063 पर 785009356 नम्बर से फोन आया. फोन करने वाला व्यक्ति खुद को कौन बनेगा करोड़पति से जुड़ा बताया और पीड़िता को बधाई देते हुए 25 लाख रुपए जीतने की बात कही. हालांकि जीती हुए रकम को पाने के लिए साइबर ठगों ने बैंक खाता 49068100028237 पर पहले 12 हजार 200 रुपये डालने को कहा. पीड़िता ने ठगों के झांसे में आकर यह रकम दिये खाते में डाल दिया. फिर थोड़ी देर बाद साइबर अपराधियों ने दूसरा खाता नम्बर 33740100013695 में 25 हजार रुपये डालने को कहा. पीड़िता ने 25 हजार रुपये भी डाल दिया. ये दोनों ट्रांजेक्शन बैंक ऑफ बड़ौदा गुमला शाखा से किये गये.

बतौर पीड़िता दूसरे दिन यानी 6 जून को एक बार फिर साइबर अपराधियों का कॉल उसे आया. और इस बार एक और नया खाता नम्बर 49068100028237 में 15 हजार जमा कराने को कहा गया. यह राशि भी उसने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा, गुमला से दिये गये खाता नंबर पर ट्रांसफर कर दी. इसके बाद उसी दिन खाता नम्बर 50138423949 में दस हजार, खाता नम्बर 50511554796 में पांच हजार व खाता नम्बर 50511554796 में 15 हजार रुपए पीड़िता से डलवाई गईं. ये तीनों ट्रांजेक्शन  गीता ने इलाहाबाद बैंक की शाखा से किये.

82 हजार गंवाने के बाद हुआ ठगे जाने का एहसास

इस तरह 25 लाख जीतने का ख्वाब दिखाकर जब साइबर अपराधी गीता से लगातार रकम जमा करवाने लगे, तो उसे खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ. जिसके बाद उसने रुपए डालना बंद कर सीधे थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तानी जासूसों की धरपकड़ तेज, 3 गिरफ्तार

Next Post

भाजपा की वर्चुअल रैली, जन संपर्क अभियान से हताश, परेशान कांग्रेस, झामुमो: अनंत ओझा

Next Post
भाजपा की वर्चुअल रैली, जन संपर्क अभियान से हताश, परेशान कांग्रेस, झामुमो: अनंत ओझा

भाजपा की वर्चुअल रैली, जन संपर्क अभियान से हताश, परेशान कांग्रेस, झामुमो: अनंत ओझा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d