अरविन्द पटेल,
महराजगंज: महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल बाजार हॉस्पिटल रोड पर लमुहा के पास साइकिल सवार व्यक्ति को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी.
मृतक की पहचान राम बेलास तिवारी ग्राम सेमरा चंदरौली थाना श्यामदेउरवां के रूप में हुई है.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परतावल चौकी इंचार्ज रामचरन ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

