रांची: झारखंड के कई हिस्सों में एम्फन तूफान का असर दिखेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित कार्यालय के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि इस तूफान के कारण झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश होगी. इसके अलावा उत्तर पूर्व के जिले के साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिले में भी बारिश की संभावना है.
इधन, एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया है कि यह एक भीषण चक्रवाती तूफान है और इसकी तीव्रता को देखते हुए एनडीआरएफ की 17 टीमें तैयार कर दी गई है जिसमें पश्चिम बंगाल में 7 और उड़ीसा 10 टीमें तैनात की गई हैं.
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस तूफान को लेकर गृह मंत्रालय और एनडीएमए की बैठक बुलाई है, जबकि भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्टर एम महापात्रा ने बताया कि इस ये तूफान 20 मई को भारत की तटीय सीमाओं को छूएगा और इस दौरान इसका भारी बारिश होगी लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका असर उत्तर भारत पर भी पड़ेगा तो उन्होंने बताया कि यह ओडिशा, पश्चिम बंगाल को छूते हुए बांग्लादेश चला गया है.
उन्होंने बताया कि एम्फन साइक्लोन की वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों के साथ-साथ असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भी तेज़ हवाएं और भारी बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन इसका असर बाकी भारत पर नहीं होगा हालांकि झारखंड समेत कुछ राज्यों पर इसका असर देखने को मिलेगा.

