BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘क्यार’, कई राज्यों पर खतरा

by bnnbharat.com
October 28, 2019
in Uncategorized
भारतीय तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘क्यार’, कई राज्यों पर खतरा

Cyclone 'Kyaar' to hit Indian coast, threat to many states

Share on FacebookShare on Twitter
मुंबई: अरब सागर में मामूली चक्रवात के तौर पर उभरा ‘क्यार’ अगले कुछ घंटों में भयंकर तूफान के तौर पर कर्नाटक, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा सकता है. चक्रवाती तूफान के कारण चलने वाली तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण दक्षिण-पश्चिम भारत के तटीय क्षेत्रों और उत्तर-पूर्व के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने की संभावना बन गई है.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले 24 घंटों में पूर्व-मध्य अरब सागर में लहरों की स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है. इसके चलते उत्तरी कर्नाटक के साथ लगते इलाकों में तूफानी हवाएं भयंकर रूप ले सकती हैं. इसके चलते उत्तरी कर्नाटक के आंतरिक व तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है. साथ ही ओडिशा, असम और मेघालय में भी इसका प्रभाव भारी बारिश के तौर पर दिखाई देगा. आईएमडी ने यह भी कहा कि दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में भी समुद्र की स्थिति बेहद खराब होने के कारण वहां, सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों और केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव में ‘क्यार’ के कारण अगले चार दिन तक तूफानी हवाओं के साथ हल्की से थोड़ी ज्यादा बारिश होने के आसार हैं.

इससे पहले आईएमडी ने अगले दो दिन के लिए गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया था. आईएमडी की संभावना के बाद कर्नाटक सरकार ने तटीय जिलों दक्षिणी कन्नड़ उडुपी और उत्तर कन्नड़ में रेड अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही स्कूलों-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. डूब क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना जताई गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे का बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी

Next Post

पुलिस ने निकाला जलती चिता से विवाहिता का शव

Next Post
पुलिस ने निकाला जलती चिता से विवाहिता का शव

पुलिस ने निकाला जलती चिता से विवाहिता का शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d