BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रियल के खिलाफ 2 गोल कर डी मारिया ने अपना नाम इतिहास में कराया दर्ज

by bnnbharat.com
September 19, 2019
in समाचार
रियल के खिलाफ 2 गोल कर डी मारिया ने अपना नाम इतिहास में कराया दर्ज

D Maria registered his name in history by scoring 2 goals against Real

Share on FacebookShare on Twitter

पेरिस: फ्रांस के पेशेवर फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए खेलने वाले दिग्गज अर्जेंटीनी विंगर एंजेल डी मारिया ने बुधवार को चैम्पियंस लीग के ग्रुप मैच में दो गोल करते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है. मैन आफ द मैच चुने गए मारिया द्वारा 14वें और 33वें मिनट तथा थामस मुनियर द्वारा 91वें मिंनट में किए गए गोल की मदद से पीएसजी ने स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड को 3-0 से हराकर अपने चैम्पियंस लीग अभियान का जोरदार आगाज किया.

रियल के लिए खेल चुके मारिया ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ दो गोलों के साथ अपना नाम इतिहास में इसलिए दर्ज करा लिया, क्योंकि चैम्पियंस लीग मुकाबले में मारियो जार्डेल और एंद्रइ शेवचेंको के बाद रियल मेड्रिड और एफसी बार्सिलोना के खिलाफ कम से कम दो गोल करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

चैम्पियंस लीग में अपना 100वां मैच खेल रहे 31 साल के मारिया ने 2010 से 2014 के बीच रियल के लिए 124 मैच खेले और 22 गोल किए. वह अपने देश के लिए भी 102 मैच खेल चुके हैं. मारिया ने रियल के खिलाफ दो गोल करते हुए चैम्पियंस लीग में अपना 20वां गोल भी पूरा किया.

रियल को अप्रैल 2013 के बाद से पहली बार चैम्पियंस लीग में लगातार दो मैचों में हार मिली है. सबसे अधिक 13 बार यह खिताब जीत चुकी यह टीम पीएसजी के खिलाफ एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा सकी. ऐसा उसके साथ 2003-04 में हुआ था.

मारिया की यह सफलता पीएसजी के लिए काफी मायने रखती है, क्योंकि उसने न सिर्फ चैम्पियंस लीग की शानदार शुरूआत की है बल्कि उसने बीते 25 चैम्पियंस लीग मुकाबलों में हर बार गोल किया है. इससे पहले रियल ने अप्रैल 2014 में लगातार 34 मैचों में गोल किए थे, जबकि 2012 में बार्सिलोना ने 29 और रियल ने ही 2018 में लगातार 29 मैचों में गोल किए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एनआरआई अभिनेत्री को ठगने पर 3 गिरफ्तार

Next Post

दिल्ली में 3 दिनों मे 68 पैसे लीटर महंगा हुआ पेट्रोल

Next Post
दिल्ली में 3 दिनों मे 68 पैसे लीटर महंगा हुआ पेट्रोल

दिल्ली में 3 दिनों मे 68 पैसे लीटर महंगा हुआ पेट्रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d