दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के चलते अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा है. अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 20 अप्रैल को लॉकडाउन में कुछ छूट दे दी थी, पर अब सरकार ने गुरुवार को एक बहुत ही अहम फैसला लिया. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डियरनेस अलाउंस (डीए) पर रोक लगा दी है, जो कि जुलाई 2021तक जारी रहेगी.
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के अतिरिक्त महंगाई भत्ते पर रोक लगाई गई है. सरकारी सूत्रों का दावा है कि लगभग डेढ़ साल में 37000 करोड़ से ज्यादा रकम बचाई जा सकेगी, जिससे कोरोना से लड़ाई में भारी मदद मिलेगी.

