BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

20 लाख का डाका, साड़ी व्यवसायी को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम

by bnnbharat.com
March 1, 2021
in समाचार
20 लाख का डाका, साड़ी व्यवसायी को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम
Share on FacebookShare on Twitter

धनबादः गलफरबाड़ी ओपी अंतर्गत मस्जिद पट्टी में पुरानी साड़ी के व्यवसायी मोहम्मद राशिद अनवर के घर में रविवार की देर रात 2:30 बजे आधा दर्जन की संख्या में डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर 10 लाख नगद, 10 लाख के जेवरात समेत 20 लाख का डाका डाला। डकैती कांड को अंजाम देने पहुंचे चार डकैत घर के अंदर घुसे और दो बाहर सीढ़ी के पास खड़े रहे। चारों डकैत घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर रसोईघर की बालकनी के रास्ते घुसकर बेडरूम ने प्रवेश किए । बेडरूम में जाकर गृह स्वामी मो0 राशी अनुवर को बंधक बना कर हाथ पैर बांध दिया। इसके बाद राशी अनुवर की पत्नि को बांधने लगे तो बच्चे रोने लगे। इस पर राशी अनुवर की पत्नि के अनुरोध पर हाथ पैर नही बांधे। इसके बाद 15 से 20 मिनट के अंदर डकैत लगभग 10 लाख नगद और 10 लाख का जेवरात लेकर चलते रसोईघर के रास्ते वापस चले गए। जाते जाते घर के सभी सदस्यों को धमकी देते गए कि किसी को खबर की तो जान से मार देंगे। घर के परिवार काफी डरे व सहमे हुए है। गृह स्वामी के अनुसार 2:30 बजे रसोईघर की ओर से आवाज आ रही थी । उठकर देखने ही जा रहा था कि चार लोग बेडरूम तक आ पहुँचे ।
जब तक कुछ समझ पाता तब तक सामने आ गए । जैसे ही बेडरूम का दरवाजा लगाना चाहा वे लोग धक्का देकर बेडरूम के अंदर दाखिल हो गए और उन्हें अपने कब्जा मे लेकर हाथ पैर बाँध दिया,। बाकी के घर वालों को एक जगह कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे । 15 से 20 मिनट में घर का एक एक सामान देख कर निकाल लिया और इस क्रम डकैतो ने फ्रीज से पानी निकाल कर पीया। डकैतों ने सारा सामान लुटने के बाद गृहस्वामी मो0 राशी अनुवर के पुत्र से कहा सॉरी बाबू और गृह स्वामी को कहा कि चिंता मत कीजिए इससे भी ज्यादा पैसा कमा लीजिएगा। पुराने कपड़ों के व्यवसाई घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। सभी डकैतो का धुंधला सा चेहरा कैद हो गया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Next Post

राजभवन के पास लावारिस बैग मिलने से दहशत, बम की आशंका पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Next Post
राजभवन के पास लावारिस बैग मिलने से दहशत, बम की आशंका पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

राजभवन के पास लावारिस बैग मिलने से दहशत, बम की आशंका पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d