BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आकस्मिक खाद्यान्न निधि कोष से 8,878 लोगों को मिला लाभ

जिले में 31 दाल भात केन्द्र, 22 विशेष दालभात केन्द्र और 18 अतिरिक्त दालभात केन्द्र संचालित

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in Uncategorized
आकस्मिक खाद्यान्न निधि कोष से 8,878 लोगों को मिला लाभ

आकस्मिक खाद्यान्न निधि कोष से 8,878 लोगों को मिला लाभ

Share on FacebookShare on Twitter

6 अप्रैल को 19,685 लोगों को मिला लाभ

रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान रांची जिले में जरूरतमंद लोगों के खाने से संबंधित कोई समस्या ना हो, इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा दाल भात केंद्रों का संचालन किया जा रहा है.

रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 71 दाल भात केंद्र का संचालन किया जा रहा है. 6 अप्रैल 2020 को इन दालभात केन्द्रों से 19,685 लोगों को लाभ मिला. जिले में 31 दाल भात केन्द्र, 22 विशेष दालभात केन्द्र और 18 अतिरिक्त दालभात केन्द्र संचालित हो रहे हैं.

Also Read This: विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन, 20394 लोगों को उपलब्ध हुआ भोजन

जिले में एनजीओ/सीएसओ और औद्योगिक ईकाईयों द्वारा संचालित 34 केन्द्रों से 6 अप्रैल 2020 को 10,059 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया.

आकिस्मक खाद्यान्न निधि कोष के तहत भी वैसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, असहाय है उन्हें अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है. आकिस्मक खाद्यान्न निधि कोष से 06 अप्रैल 2020 तक 8,878 लोगों को अब तक अनाज उपलब्ध कराया जा चुका है. दूसरी जगहों के मजदूरों के लिए 7 कैंप भी चलाये जा रहे हैं जिससे अबतक 220 मजदूरों को लाभ मिला.

साथ ही कोरोना वायरस के व्यापक प्रभाव को देखते हुए इसमें शामिल दीदियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थान की उचित साफ-सफाई और उनके व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. इससे जरूरतमंद व्यक्ति भोजन प्राप्त कर रहे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या उन्हें लॉक डाउन होने की वजह से भोजन की दिक्कत हो रही है. जिला प्रशासन के द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों के लिए खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जा रही है.

Also Read This: विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन, 20394 लोगों को उपलब्ध हुआ भोजन

टेक होम राशन के तहत सखी मंडल की दीदियां घरों तक भोजन सामग्री भी पहुंचा रही हैं. ग्रामीणों, असहाय लोगों और राहगीरों को भोजन कराया जा रहा है ताकि किसी भी परिस्थिति में लॉक डाउन में भूखे रहने की नौबत न आए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पके भोजन की होम डिलीवरी भी होगी

Next Post

ट्रंप की मांग पर भारत 24 दवाओं के निर्यात को हुआ तैयार

Next Post
ट्रंप की मांग पर भारत 24 दवाओं के निर्यात को हुआ तैयार

ट्रंप की मांग पर भारत 24 दवाओं के निर्यात को हुआ तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d