देवेन्द्र सिंह पायक,
UP(मऊरानीपुर): एक दलित युवक ने उच्च जाति की लड़की से प्यार किया परिजनों की सहमति से प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली. शादी करने के बाद दोनों पति पत्नी खुशहाल जिंदगी जी रहे थे की इसी बीच उल्दन थाने में तैनात एक दरोगा को इन दोनों की प्रेम कहानी नागवार गुजरी और कई तरह से आरोप लगाकर तंग करने लगा.
परेशानी युवक ने तंग आकर दरोगा की शिकायत लेकर झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंचा जहां पर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. शिकायती प्रार्थना पत्र में उसने आरोप लगाया कि दरोगा उच्च जाति का है उसके परिवार को अशोभनीय बातें भी करता है.

