रांची: डॉ. रवि रंजन मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय रांची को जानकारी प्राप्त हुई कि बहू बाजार स्थित सड़क के किनारे एक विक्षिप्त व्यक्ति गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ है और लॉकडाउन के कारण भूख से तड़प रहा है.
जानकारी प्राप्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश के द्वारा रांची के प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार को निर्देश दिया गया कि अविलंब व्यक्ति की चिकित्सा और खाना की व्यवस्था कराई जाए. जिसके बाद न्याययुक्त नवनीत कुमार के आदेश से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक कुमार के निर्देश से एक टीम गठित किया गया और गठित टीम विक्षिप्त व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से रिनपास में इलाज हेतु ले गए.
जहां रिनपास के डॉक्टर के आदेशानुसार विक्षिप्त व्यक्ति को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए रिम्स ले जाया गया और स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद रिनपास पास में भर्ती कराया गया.
इस टीम में पीएलबी भारती देवी और राजेंद्र महतो थे. यह भी ज्ञात हो कि डालसा इस लॉकडाउन में लगातार ऐसे लोगों को सहायता पहुंचाने का काम कर रही है और आगे भी करते रहेगी.
