रांची :
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची के तत्वावधान में पहली बार ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिल्डिंग में योग प्रशिक्षक पीएन सिंह एवं मुकेश महतो ने योग के विभिन्न आसनों को कराया. इसमें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची और बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चें भी ऑनलाइन शामिल हुए. यह योगाभ्यास सामान्य योग प्रोटोकोल के आधार पर करवाया गया ताकि योगा दिवस के अवसर पर सभी जेल के बंदियों एवं बाल संप्रेषण गृह के बच्चों में तनावमुक्त जीवन जीने में यह अभ्यास सहायक हो सके. इस योगाभ्यास के माध्यम से बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा, होटवार, रांची के कैदियों एवं बाल संप्रेषण गृह, डुमरदगा में रह रहें बच्चों को योगाभ्यास अनेक चरणों में कराया गया. जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके एवं वह निरोग रहें.
उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा सचिव अभिषेक कुमार ने किया. मौके पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधी्क्षक एके चौधरी और बाल संप्रेक्षण गृह के पदाधिकारी भी शामिल हुए यल आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग रांची के सहयोग से कराया गया.

