रांची: झारखंड के डालटनगंज और जमशेदपुर का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार गया है. वहीं राहत की खबर यह भी है कि अगले तीन दिनों तक रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी गयी है.
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 14 से लेकर 17 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है.
Also Read This: कोरोना ले रहा विकराल रूप, भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 9000 के पार, 331 की मौत
इससे पहले पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में भीषण गर्मी से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. अधिकतम तापमान डालटनगंज में 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले तीन-चार दिनों तक बारिश होगी लेकिन इस बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी.

