BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दरिंदगी: दलित लड़की का अपहरण कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
नाबालिक छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत, पारा शिक्षक पर लगा दुष्कर्म का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक गांव में तीन लोगों ने एक दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. कथित तौर पर 29 मार्च को लड़की का अपहरण कर लिया गया था, जब वह घर से बाहर टहल रही थी. इस मामले में अब तक दो आरोपियों की पहचान की गई.

29 मार्च की दोपहर लगभग 2 बजे 16 वर्षीय लड़की घर के बाहर टहल रही थी. इस दौरान पहचाने गए आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर लड़की के नाक और मुंह को कपड़े के टुकड़े से ढक दिया था. इसके बाद लड़की बेहोश हो गई. जब उसे होश आया, तो लड़की ने देखा कि वह दूसरे पहचाने गए आरोपी की बहन के घर पर थी.

रात में तीन लोगों ने कथित रूप से लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसके चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़े का टुकड़ा डाल दिया गया. आरोपी ने लड़की को अगले दिन उसके गांव में छोड़ दिया. किशोरी ने घर पहुंचने पर अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई.

किशोरी ने मीडिया को बताया कि कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई. उसने कहा, “साथ ही पुलिस ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने आरोपियों के खिलाफ बात की तो मुझे मेरे पिता और भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

एसपी ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और SC/ST अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने दावा किया कि अपने प्रारंभिक बयान के दौरान, किशोरी ने बलात्कार का आरोप नहीं लगाया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नन से बदसलूकी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

कोयला ढुलाई मे लगे आरकेटीसी कंपनी के हाईवा के चपेट मे आने से घायल उमेश मुंडा की मौत

Next Post
कोयला ढुलाई मे लगे आरकेटीसी कंपनी के हाईवा के चपेट मे आने से  घायल उमेश मुंडा की मौत

कोयला ढुलाई मे लगे आरकेटीसी कंपनी के हाईवा के चपेट मे आने से घायल उमेश मुंडा की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d