महराजगंज: महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के सोहगी बरवा वन सेंचुरी क्षेत्र में एक युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के सोहगी बरवा जंगल में एक युवती को मनोज पासवान नामक युवक ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और रामनगर में एक चार्ट की दुकान पर चार्ट खिलाया.
चार्ट खिलाने के बाद अपने साइकिल पर बैठा कर उसे जंगल में ले गया और वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया. और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि रामनगर गांव के नौका टोला निवासी एक युवती शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे गायब हुई, जिसको लेकर परिजन काफी खोजबिन किए. मगर कही कोई सुराग नहीं मिला.
किसी ने परिजनों को सूचना दिया कि आप की लड़की को गांव का ही मनोज पासवान पुत्र अशोक अपने सायकिल पर बैठाकर ले जा रहा है, तो इसकी सूचना परिजनों ने अड्डा पुलिस चौकी को दी.
युवक को अड्डा चौकी ले आया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर मनोज ने हत्याकर लाश को जंगल में ठिकाने लगाने की बात कबूल कर ली, जिस पर दोपहर में युवती की लाश को बरामद कर लिया गया.
खबर मिलते ही एसपी रोहित सिंह सजवान और एएसपी निवेश कटियार भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच पड़ताल किये.
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा रणविजय सिंह का कहना है कि जांच कर आवशयक कार्रवाई की जा रही है.

