BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दरिंदगी: शराब के नशे में 8 लोगों ने महिला से गैंगरेप कर, वीडियो किया वायरल

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
दरिंदगी: शराब के नशे में 8 लोगों ने महिला से गैंगरेप कर, वीडियो किया वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार की नीतीश सरकार बेहतर कानून प्रशासन के लाख दावे कर रही है. लेकिन आए दिन दिल दहला देने आपराधिक घटनाएं उन सभी दावों को खोखला साबित कर रही हैं. रेप और गैंगरेप जैसे जघन्य अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ताजा मामला प्रदेश की राजधानी पटना का है, जहां एक गैंगरेप का वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे वीडियो में करीब आधा दर्जन युवकों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया फिर वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वहशी दरिंदों ने ये घटना को तब अंजाम दिया जब महिला काम के बाद अपने घर लौट रही थी. मिली जानकारी के अनुसार गैंगरेप का यह कथित वीडियो घटना के 10 दिन बाद वायरल किया गया है.

बहरहाल गैंगरेप का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस मामले की जांच में जुट गई और पीड़िता को चिह्नित कर उसका बयान दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस छापेमारी कर रही है.

8 लोगों ने किया गैंगरेप

इसके बाद महिला को पुनपुन बांध की तरफ सुनसान जगह स्थित एक झोपड़ी में ले गये. आरोप ये है कि यहीं पर छह युवक और आ गये. इसके बाद महिला के सभी कपड़े उतारकर आठों आरोपितों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया. महिला आरोपितों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदों को उसपर तरस नहीं आयी.

महिला को जबरदस्ती शराब पिलाने की कर रहे थे कोशिश

वायरल हो रहे वीडियो में आरोपितों ने महिला को शराब पिलाने की भी कोशिश की. यह बात वायरल वीडियो में सुनाई भी दे रही है. सभी आरोपित युवकों की उम्र 24-25 वर्ष बताई जा रही है.

वायरल वीडियो व मामले की छानबीन में पुलिस को पता चला है कि सभी आरोपित महज 22 से 24 साल के हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि दरिंदगी करने वाले सभी आरोपित शराब के नशे में थे और विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे.

वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि धमकी के डर से वह महिला बदहवाश हाल में किसी तरह अपने घर चली गई. गौरीचक के प्रभारी आरके मंडल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है.

आरोपितों की तलाश में फहीमपुर गांव में छापेमारी की जा रही है. मामले की जांच के बाद जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे. इस बीच आईजी रेंज संजय सिंह ने कहा कि विधवा से गैंगरेप का वायरल वीडियो सामने आया है.

वीडियो की हो रही है जांच

वीडियो की जांच कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. एसएसपी समेत क्षेत्र के आला पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से जंग जीते सीतामढ़ी के एक स्वास्थ्य कर्मी ने किया प्लाज्मा डोनेट

Next Post

सरयू राय ने राजस्व भूमि सुधार विभाग के सचिव को लिखा पत्र, कहा- बस्तियों के मालिकाना हक की मांग को वैधानिक स्वरूप प्रदान करें

Next Post
जमाखोरी करने वालों पर नजर रखी जाये: सरयू राय

सरयू राय ने राजस्व भूमि सुधार विभाग के सचिव को लिखा पत्र, कहा- बस्तियों के मालिकाना हक की मांग को वैधानिक स्वरूप प्रदान करें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d