BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो भाईयों का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा की गोली मारकर हत्या

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
दो भाईयों का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार शाम दो भाईयों का विवाद निपटाने गए दारोगा प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना पर मुख्यनमंत्री योगी आद‍ित्यीनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. सीएम ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने शहीद दारोगा प्रशांत यादव के आश्रित स्वजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी सेवा में लिया जाएगा. बता दें, शहीद उपनिरीक्षक प्रशांत यादव को गुरुवार को पुलिस लाइन आगरा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव रवाना किया गया.जानकारी के मुताबिक, आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नहर्रा में रहने वाले दो भाईयों में आलू के बंटवारे को लेकर बुधवार शाम विवाद हो गया. सूचना म‍िलने पर दारोगा प्रशांत यादव, सिपाही चंद्रसेन व एक अन्य सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे. बताया गया कि घटनास्थाल पर पहुंचते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल द‍िया. इसी बीच आरोपित ने दारोगा प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. सिपाहियों ने भी भागकर जान बचाई. घटना के बाद आरोप‍ित मौके से फरार हो गए. आरोपित की गिरफ्तारी के ल‍िए दब‍िशें दी जा रही हैं. पुलिस का कहना है कि जल्दत ही आरोपियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया जाएगा.

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यरनाथ ने शहीद दारोगा प्रशांत यादव के पर‍िजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान क‍िया है. साथ ही, परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी सेवा में लिया जाएगा. एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि मृतक दारोगा को शहीद का दर्जा देते हुए उसके पैतृक गांव की सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लड़का बनना चाहती हैं सुजैन खान, ऋतिक की एक्स वाइफ है सुजैन

Next Post

कोरोना की वजह से अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ में इस साल नहीं होगी होली पार्टी

Next Post
कोरोना की वजह से अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ में इस साल नहीं होगी होली पार्टी

कोरोना की वजह से अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' में इस साल नहीं होगी होली पार्टी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d