खूंटीः खूंटी में 2 किलो डेढ़ सौ ग्राम अफीम, चार पहिया वाहन, एक मोबाइल और बैंक के कागजात समेत गंजू कंडीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. मुरहू थाना क्षेत्र के कोटा जाने वाली सड़क पर स्थित पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार किया गया. कार सवार अन्य व्यक्ति रतनु कंडीर भागने में रहा सफल, नए एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में मुरहू थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की. रतनु कंडीर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
