रांची:- झारखण्ड चैंबर ऑफ काॅमर्स के सदस्यों के डाटा अपडेशन हेतु गठित डेटा अपग्रेडेशन उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई. बैठक में उप समिति चेयरपर्सन सोनी मेहता ने सदस्यों के डाटा अपडेशन की दिशा में पिछले एक माह से संपन्न गतिविधियों की जानकारी दी और अवगत कराया कि अब कुछ ही सदस्यों का डेटा अपडेट करना बाकी है. बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि सभी चैंबर सदस्यों के डेटा अपडेशन हेतु पिछले वर्ष लांच किये गये मोबाइल एप्प में प्रायः सभी सदस्यों के डेटा को अपलोड कर दिया गया है. मोबाइल एप्प को अपग्रेड भी किया गया है जिसमें अब सदस्य अपना फोटो और सिग्नेचर देख सकते हैं. इसी मोबाइल एप्प के माध्यम से सदस्य अपने सदस्यता शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं. एप्प में संपूर्ण नये फीचर अपलोड किये जा रहे हैं, एप्प अपडेट होने के उपरांत आगामी 15-20 फरवरी के बीच इस एप्प को चालू कर दिया जायेगा.
चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा ने कहा कि सदस्यों का पूर्णरूपेण डाटा अपडेट कार्य को हमने अपनी प्राथमिकता में लेते हुए, कार्यों को गति दी है. प्रसन्नता है कि उप समिति चेयरमेन एवं उनकी टीम द्वारा नियमित रूप से सदस्यों से संपर्क कर उनके विवरण को अपडेट किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने ऐसे सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे सदस्यता अपडेट करने में उप समिति का सहयोग करें.
आज की बैठक में चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, उप समिति चेयरपर्सन सोनी मेहता, को-चेयरमेन वरूण जालान, अनिस बुधिया, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, सदस्य राजीव सहाय, बिनोद सोनी, प्रमोद श्रीवास्तव, किशन अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.
को-ऑर्डिनेशन विद एफिलियेटेड उप समिति की बैठक
झारखण्ड चैंबर की सम्बद्ध संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं के निष्पादन हेतु गठित इस कमिटी की बैठक आज चैंबर भवन में रांची ब्रोकर एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई. ब्रोकर एसोसियेशन के अध्यक्ष बिंदुल वर्मा ने एसेासियेशन की समस्याओं को चैंबर अध्यक्ष के सामने विस्तारपूर्वक रखा जिसके निराकरण हेतु चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा ने संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर यथाषीघ्र निदान का भरोसा दिलाया. बैठक में चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, उप समिति चेयरमेन प्रमोद श्रीवास्तव, बिंदुल वर्मा, अमित कुमार, अभय कुमार, अनिल शर्मा, राहुल चौधरी, अरूण कुमार, राजकपूर शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

