रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर रांची में आगमन हुआ. दत्तात्रेय ने विकास भारती बिशुनपुर के विभिन्न प्रकल्पों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की.
हूनर कौशल के माध्यम से युवाओं एवं प्रवासीयों को आगे बढ़ाने से संबंधित योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन के संबंध में विशेष चर्चा की गयी. गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत उन्हांने गांव-गांव को गंदगी मुक्त बनाने का संदेश दिया.
विकास भारती के कार्यकर्त्ता बंधन हेम्ब्रम ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया. वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु संस्था के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित मास्क विकास भारती की कार्यकर्त्ता राखी भगत द्वारा भेंट किया गया.
ट्राईबल स्टडी सेन्टर के सुनील तिग्गा ने कृषि विज्ञान केन्द्र, गुमला द्वारा उत्पादित लेमन ग्रास, तुलसी, जैविक खाद्य पदार्थ, हर्बल साबुन एवं विभिन्न प्रकार के चावल का पैकेट दत्तात्रेय को संस्था की तरफ से भेंट किया. दत्तात्रेय होसबोले ने विकास भारती रांची के परिसर में आम के पौधेारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
इस अवसर पर विकास भारती के सचिव डॉ. अशोक भगत, खाद्य सुरक्षा आयोग की सदस्या रंजना कुमारी, ललन कुमार शर्मा के साथ-साथ विकास भारती के सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

