आशका पटेल,
रांची: झारखंड राज्य महिला आयोग की तरफ से एक वर्ष पहले हुई शादी के मामले में ससुराल वालों को ही समय पर समय दे रहा है. गुरुवार को आयोग में राखी मिश्रा ने मामले की सुनवाई की. इसमें फिर से ससुरालवालों को समय दिया गया. जानकारी के अनुसार राखी का विवाह रांची के मोरहाबादी में एक वर्ष पहले हुई थी. इसका पति दिल्ली में एक कोचिंग चलाता है. ससुराल में राखी छह महीने से अधिक समय से बंधक बनी हुई है. खुद आयोग की अध्यक्ष ने ससुरालवालों के घर जाकर इस सच्चाई का पता लगाया था. अब ससुर बोल रहे हैं कि बंधक है तो क्या बहू तो घर में रह रही है ना. इस पर आयोग की तरफ से किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है और न ही कार्रवाई की जा रही है. आज अपने बेटे की गैरहाजिरी पर पिता ने अगली सुनवाई के दौरान बेटे को रांची लाने का वायदा पत्र लिख कर किया, जिसे आयोग ने मान लिया.
महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा, 498 के तहत वॉरेंट निकलेगा. लड़का कही भी होगा वहां से रिकवरी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मैंने सारा बयान दर्ज करके पुलिस के हवाले कर दिया, अब जितनी जल्दी पुलिस करवाई करेगी उतनी ही जल्दी लड़की को न्याय मिलेगा.
वहीं राखी ने कहा की मैं अभी तक जो फाइट कर रही थी इसलिए कि अपने रिश्ते को बचा संकू, लेकिन ये लोग कही से स्पेस नहीं छोड़ रहे कि उस चीज को कंटिन्यू करे. ये लोग का जो व्यवहार सामने आ रहा है, मुझे नहीं लगता कि कोई पॉजिटिव रेस्पॉन्स होगा.

