पटना:- बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasaed Yadav) की जेल से रिहाई के लिए पूरा परिवार कोशिश कर रहा है. चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद की जमानत को लेकर रांची कोर्ट में बार-बार आ रही बाधा को लेकर पूरा परिवार परेशान है. एक तरफ वकील तमाम कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में लगे हुए हैं. वहीं लालू यादव के पुत्र अपने पिता की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर कहा कि वो लालू यादव की रिहाई के लिए कल से शुरू हो रहे रमजान महीने में पूरे एक माह रोजा रखेंगी.तेजप्रताप और तेजस्वी भी चला रहे अभियान
लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके पुत्र तेज प्रताप और तेजस्वी भी अपने-अपने तरीके से लगे हुए हैं.

