BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दाऊद-सलेम छोटा शकील दोस्त हैं, काम करवा देंगे किसी का भी……

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
दाऊद-सलेम छोटा शकील दोस्त हैं, काम करवा देंगे किसी का भी……
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:- टेल्को बारीनगर के इनाम अली ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि दाऊद का गुर्गा अब्दुल माजिद कुट्टी ने कहा था कि दाऊद इब्राहिम, अबू सलेम, छोटा शकील सब उसके दोस्त हैं. कभी कोई काम हो तो बताना. वह चाहता था कि एक बार दाऊद से बात करे, लेकिन जब-जब वह कुट्टी के पास रहा तब-तब दाऊद से बात नहीं हो पाई. अंडरवर्ल्ड डॉन से माजिद की लगातार बातें होती थी. अंडरवर्ल्ड के लोग जानते थे कि कुट्टी का पासपोर्ट भारत में बना है, वह इनाम ने ही बनाया है.

बाईसिक्स कर्मचारी था, तब गया था मलेशिया

इनाम ने अपने  बयान में बताया कि वह वर्ष 2009 में मलेशिया गया था और वहां डेढ़ महीने तक रहा. मलेशिया जाने की पीछे वजह यह थी कि टाटा मोटर्स में उस वक्त मंदी का दौर था.

वह टाटा मोटर्स बाईसिक्स कर्मचारी था. उस वक्त जब कोई काम नहीं था तो और उसकी आर्थिक स्थिति भी उतनी ठीक नहीं थी. उस वक्त वह मलेशिया चला गया. मलेशिया में ही वह डेढ़ महीने तक कुट्टी के फर्नीचर के काम को देखता था. इसके एवज में उसे रुपये मिलते थे. अपने बयान में इनाम ने बताया कि मलेशिया में कुट्टी का अपना नेटवर्क है. अभी वह टाटा मोटर्स का स्थायी कर्मचारी है.

सोना-चांदी के बिस्किट की तस्करी

इनाम ने बताया कि माजिद मलेशिया से सोने और चांदी के बिस्किट की तस्करी भी करता था. कई बार उसने गुजरात के अहमदाबाद से चांदी के बिस्किट की तस्करी की बात की थी. लेकिन वह उसके लिए तैयार नहीं हुआ था. कुट्टी जब मलेशिया में था तो उसका बैंकॉक भी आना-जाना लगा रहता था.

कुट्टी ने बताई थी हथियार मंगाने की कहानी

इनाम ने पुलिस को बताया कि कुट्टी ने वर्ष 1996 की कहानी बताई थी, जब उसने पाकिस्तान के रास्ते भारत में हथियार मंगवाया था. उसने बताया था कि जब वह दुबई में था तो वहां अबू सलेम ने उसे भेजा था कि हथियार जा रहा है, उसे लेकर गुजरात में ही रखना है. इसके लिए उसने अपनी टीम बना ली थी. उसके बाद उसने अपने लोगों को हथियार की खेप लेने के लिए भेजा, जो पकड़े गए. उनलोगों ने ही उसका नाम बता दिया था. उसके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर दबिश पड़ी थी. उसके बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया. उसके बाद से वह दुबई में ही था.

मुम्बई में जला दिया था फर्जी पासपोर्ट

इनाम ने बताया कि वर्ष 1999 में वह नौकरी के लिए दुबई गया था, जहां एक होटल में उसकी मुलाकात कुट्टी से हुई थी. उसने ही उसे एक फर्जी पासपोर्ट जिसमें नाम किसी और का था और फोटो उसका था, उसके जरिए मुम्बई भेजा था. मुम्बई आने के बाद वह जमशेदपुर आ गया. कुट्टी ने ही कहा था कि भारत पहुंचने के बाद उस पासपोर्ट को जला देना. इसलिए उसने मुम्बई में ही पासपोर्ट को जला दिया था.

अंडरवर्ल्ड से इनाम का भी ताल्लुक

पुलिस ने इनाम के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें अंडरवर्ल्ड से उसके ताल्लुकात होने की बात बताई है. इसके अलावा उसपर पुलिस को गुमराह करने का भी आरोप लगाया गया है. इनाम को कोविड जांच में नेगेटिव पाए जाने के बाद उसे साकची जेल भेजा गया है. वहां वह 15 दिनों तक रहेगा उसके बाद घाघीडीह जेल भेजा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को मात देकर घर लौटे जीतनराम माँझी

Next Post

अमित शाह ने फोन पर की सौरभ गांगुली की पत्नी डोना से बात की

Next Post
अमित शाह ने फोन पर की सौरभ गांगुली की पत्नी डोना से बात की

अमित शाह ने फोन पर की सौरभ गांगुली की पत्नी डोना से बात की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d