BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डे-नाइट टेस्ट मैच: विराट कोहली 136 रन बनाकर हुए आउट, भारत को लगा झटका

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in समाचार
डे-नाइट टेस्ट मैच: विराट कोहली 136 रन बनाकर हुए आउट, भारत को लगा झटका

डे-नाइट टेस्ट मैच: विराट कोहली 136 रन बनाकर हुए आउट, भारत को लगा झटका

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में 106 रनों पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 6 विकेट गंवा कर 308 रन बनाए हैं. आर. अश्विन (0 रन) और ऋद्धिमान साहा (13 रन) क्रीज पर  हैं.

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है. वह डे नाइट टेस्ट मैच में शतक ठोकने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. यह विराट कोहली के करियर का 27वां टेस्ट शतक है.

कप्तान के तौर पर सर्वाधिक शतक के मामले में विराट कोहली ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने 20 टेस्ट शतक ठोक दिए हैं जबकि रिकी पोंटिंग ने 19 टेस्ट शतक लगाए थे. कप्तान के तौर पर सर्वाधिक शतक के मामले में पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ 25 शतकों के साथ टॉप पर हैं.

अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत को हालांकि ठोस शुरुआत नहीं मिली. ऑफ स्टम्प के बाहर लगातार परेशान हो रहे मयंक अग्रवाल इसी तरह की गेंद पर गली में मेहदी हसन मिराज के हाथों लपके गए. मयंक ने 14 रन बनाए.

उनका विकेट 26 के कुल स्कोर पर गिरा. रोहित शर्मा (21) को इबादत हुसैन ने एलबीडबल्यू करा भारत को दूसरा झटका दिया. इसके बाद कोहली और पुजारा ने बेहतरीन साझेदारी की.

कोहली और पुजारा ने तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की. 137 के कुल स्कोर पर इबादत हुसैन ने इस जोड़ी पर ब्रेक लगाया. इबादत की गेंद ने पुजारा की उम्मीद से थोड़ा ज्यादा उछाल और स्विंग लिया, नतीजन गेंद उनके बल्ले के बाहरी हिस्से से टकराकर शादमान इस्लाम के हाथों में चली गई. पुजारा ने 105 गेंदों की पारी में 55 रन बनाए. पुजारा ने अपनी पारी में आठ चौके भी मारे.

भारतीय गेंदबाजों ने पिंक बॉल से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश टीम को पहली पारी में 30.3 ओवरों में 106 रनों पर ढेर कर दिया. बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम ने सबसे अधिक 29 रन बनाए जबकि लिटन दास (रिटायर्ड हर्ट) ने 24 रन जोड़े. मेहमान टीम के तीन बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Next Post

बैंड प्रतियोगिता मे डिवाइन पब्लिक स्कूल बना विजेता

Next Post
बैंड प्रतियोगिता मे डिवाइन पब्लिक स्कूल बना विजेता

बैंड प्रतियोगिता मे डिवाइन पब्लिक स्कूल बना विजेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d