BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डे-नाइट टेस्ट: विराट कोहली बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
November 20, 2019
in समाचार
डे-नाइट टेस्ट: विराट कोहली बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड

डे-नाइट टेस्ट: विराट कोहली बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: ईडन गार्डन्स में जब भारत और बांग्लादेश की टीम उतरेगी तो ये दोनों ही मुल्कों के लिए ऐतिहासिक घड़ी होगी. दोनों देश पहली दफा पिंक बॉल से टेस्ट खेलेंगे और पहली बार डे-नाइट टेस्ट के आयोजन का कोलकाता गवाह बनेगा. इस ऐतिहासिक मैच में टीम इंडिया के कप्तान भी एक बड़ा मुकाम छू सकते हैं.

पहले ही डे-नाइट टेस्ट में विराट कोहली के पास एक बेहद अहम रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर वो 32 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से बतौर कप्तान 5000 रन बनाने का वो विश्व कीर्तिमान रच देंगे. यही नहीं, बतौर कप्तान 5000 रन बनाने वाले वो पहले भारतीय कप्तान होने का भी गौरव हासिल करेंगे. अब तक भारत का कोई भी खिलाड़ी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है.

पूरी दुनिया में सिर्फ 5 कप्तानों ने टेस्ट में 5 हजार रन बनाए हैं. कोहली इस सूची में छठें कप्तान होंगे, लेकिन जिस तेजी से वो यहां तक पहुंचेंगे वो हैरतअंगेज है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर, रिकी पॉन्टिंग, वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग बतौर कप्तान टेस्ट में 5000 से ज़्यादा रन बना चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक रन दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम हैं. ग्रीम स्मिथ ने 109 मैचों की 193 पारियों में 8659 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर ने कप्तान के तौर पर 93 मैचों की 154 पारियों में 6623 बनाए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के ही रिकी पॉन्टिंग ने 77 मैचों की 140 पारियों में 6542 रन स्कोर किए हैं. वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने 74 मैचों की 111 पारियों में 5233 रन और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने 80 मैचों की 135 पारियों में 5156 रन बनाए हैं. ये सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

इसके अलावा विराट कोहली अगर पिंक बॉल टेस्‍ट में 32 रन स्कोर करने में कामयाब होते हैं तो कप्‍तान के तौर पर सबसे तेजी से 5,000 टेस्‍ट रन पूरे करने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे. कोहली की ये मात्र 53वीं पारी होगी.

बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में हुए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने एक पारी और 130 रन से जीत दर्ज की थी. लेकिन बल्लेबाजी के लिहाज से विराट कोहली पहले टेस्‍ट में खाता भी नहीं खोल सके थे. अब देखना ये है कि ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में विराट कोहली बतौर कप्तान 5000 रन तक पहुंचने में सफल होते हैं या नहीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को किया जा रहा जागरुक

Next Post

मां, बहन और भाभी से करता था शराबी युवक दुष्कर्म, घरवालों ने घोंटा गला

Next Post
मां, बहन और भाभी से करता था शराबी युवक दुष्कर्म, घरवालों ने घोंटा गला

मां, बहन और भाभी से करता था शराबी युवक दुष्कर्म, घरवालों ने घोंटा गला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d