गुमला(बसिया): बेखौफ अपराधियों ने आज कोंनबीर के मुख्य चौराहे के पास भारत फाइनेंस के ऑफिस में घुसकर पिस्टल की नोक पर दिनदहाड़े दो एंड्रॉयड मोबाइल और बाइस सौ पच्चास रुपये लूट कर चलते बने.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर के लगभग दो बजे दो अपाची मोटरसाइकिलों में आये चार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया.
ऑफिस कर्मियों ने बताया कि दो की संख्या में युवकों ने पिस्तौल दिखा कर वहां मौजूद कर्मचारी राजीव रंजन सिंह से एक मोबाइल और 950 रुपये तथा सचिन कुमार चौबे से एक मोबाइल और 1300 रुपये छीन लिया और कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर चलते बनें.

