रांची:- रांची के उपायुक्त छवि रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने आज कोरोना का टीका लिया. दोनों अधिकारी रांची सदर अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और वैक्सीनेशन कराया. टीका लेने के बाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक आधा घंटा तक आब्जर्वेशन रुम में रहे. इस दौरान दोनों आलाधिकारियों का ब्लड प्रेशर भी मापा गया, जो कि नॉर्मल था. किसी भी तरह की कोई परेशानी ने होने पर दोनों वैक्सीनेशन सेंटर से अपने-अपने कार्य निर्वहन के लिए निकल पड़े. इस मौके पर श्री रंजन ने कहा कि फर्स्ट फेज में हेल्थ केयर वर्कर्स के टीकाकरण के बाद सेकेण्ड फेज में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, सभी हेल्थकेयर वर्कर्स इसे लेकर मन में कोई शंका न रखें, बिना डरे टीका लगवायें. उन्होंने रांचीवासियों से वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना देने की भी अपील की.
वैक्सीन लेने के बाद छवि रंजन ने कहा कि फर्स्ट फेज में हेल्थ केयर वर्कर्स के टीकाकरण के बाद सेकेण्ड फेज में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया जा रहा है. कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, सभी हेल्थकेयर वर्कर्स से कहना चाहूंगा कि मन में कोई शंका न रखें, बिना डरे टीका लगवायें. उन्होंने रांचीवासियों से वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की.
वैक्सीनेशन के बाद एसएसपी ने कहा कि ये पेनलेस है. उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन वॉरियर्स वैक्सीनेशन को पॉजिटिव तरीके से लें, कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है. अपने आप को सुरिक्षत करते हुए समाज सेवा करें.

