BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य कार्यों के क्रियान्वयन मे लापरवाही पर बिफरे डीसी, वेतन निकास पर रोक

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in समाचार
स्वास्थ्य कार्यों के क्रियान्वयन मे लापरवाही पर बिफरे डीसी, वेतन निकास पर रोक

स्वास्थ्य कार्यों के क्रियान्वयन मे लापरवाही पर बिफरे डीसी, वेतन निकास पर रोक

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने किया.

बैठक में 19 से 21 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने एवं जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई.

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाईजेशन के एसएमओ, डॉक्टर दीपक कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो समेत अन्य प्रतिरक्षण कार्यों से उपायुक्त को अवगत कराया.

प्रेजेंटेशन के दौरान एमओआईसी हंटरगंज द्वारा किए जा रहे कार्यों का आंकड़ा संतोषजनक नहीं पाया गया. जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाया. साथ ही स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया.

इसके अलावे बैठक में वैसे एमओआईसी जिनके कार्य संतोषजनक नहीं है, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश डीसी ने दिया.

तीन वर्ष से अधिक से एक ही स्थान पर कार्यरत एमओआईसी के ट्रांसफर के लिए विभाग को पत्र के माध्यम से सूचित करने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया.

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 19 जनवरी को जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान विद्यालयों को समय पर खुलवाने हेतु बैठक में मौजूद जिला शिक्षा कार्यालय के सहायक साधन सेवी को निर्देश दिया गया.

बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार पासवान, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाईजेशन के एसएमओ, डॉक्टर दीपक कुमार समेत डीपीएम, एमओआईसी व आईसीडीएस समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युगांतर भारती ने मनाई 15वां स्वर्णरेखा महोत्सव

Next Post

भारत पेट्रोलियम प्लांट में लगी आग

Next Post
भारत पेट्रोलियम प्लांट में लगी आग

भारत पेट्रोलियम प्लांट में लगी आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d