बेड़ो सीएचसी का औचक निरीक्षण
रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने देर रात बेड़ो सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. रात करीब 12ः00 बजे किए गए. इस औचक निरीक्षण में उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल भी साथ थे.
रांची के उपायुक्त छवि रंजन द्वारा देर रात सीएचसी बेड़ो के औचक निरीक्षण के दौरान सर्किल ऑफिसर और डॉक्टर वहां उपस्थित थे, लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए.
औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति को उपायुक्त छवि रंजन ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि सभी बीडीओ, सीओ ब्लॉक-अंचल मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

