BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in Uncategorized
परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: 11 फरवरी से आरंभ हो रहे मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा के सपफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जिशान कमर ने की. बैठक में उपायुक्त जिशान कमर ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी परीक्षा को लेकर जैक द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर निर्धारित नियम बनाए गए है उसी के आधार पर परीक्षा संचालित हो.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में कदाचार नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐस होने पर संबेधित केन्द्राधीक्षक समेत अन्य जो भी जांच में दोषी पाएं जाएगें उन पर सीधी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उपायुक्त कमर ने परीक्षा केन्द्र में बच्चों को बैठने की व्यवस्था, पानी, बिजली एवं शौचालय समेत अन्य सुविधा विकसित करने को लेकर भी निर्देशित किया.

बैठक में उपायुक्त कमर के द्वारा केन्द्राधीक्षक से भी परीक्षा संचालन में आने वाली समस्या की जानकारी ली एवं परीक्षा के पूर्व केन्द्र में वे सभी संसाधन विकसित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिया. बैठक में उपायुक्त कमर के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को परीक्षा केन्द्रों की जांच कर दो दिनों में रिर्पोंट सौंपने को लेकर निर्देशित किया गया. बैठक में उपायुक्त के द्वारा परीक्षा की सारी गतिविधियों की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष बनाने को लेकर भी निर्देशित किया गया.

बैठक में केन्द्र पर ससमय दंडाधिकारी, पुलिस बल, वीक्षक समेत अन्य सभी को ससमय पहुंचने का निर्देश दिया. बैठक में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर अन्य कई निर्देश उपायुक्त ने दी. मौके पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा,आइटीडीए निर्देशक विंदेश्वरी ततमा, एसडीओ सागर कुमार, सुधीर कुमार दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी छठु विजय सिंह, डीएसपी डा. कैलास करमाली, स्थापना उप समाहर्ता कयूम अंसारी, जिला परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी, सभी बीडीओ, बीईईओ, केन्द्रधीक्षक मौजूद थे.

मैट्रिक के लिए 30 एवं इंटर के लिए बने 13 केन्द्र

11 फरवरी से आरंभ हो रहे मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा को लेकर केन्द्र निर्धारित कर लिए गए. मैट्रिक के लिए जिले में कुल 30 केन्द्र बनाए गए है वहीं इंटर के लिए 13 केन्द्र है. मैट्रिक में बने 30 केन्द्रों पर जिले के कुल 9735 परीक्षार्थी एवं इंटर में 3138 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

सीसीटीवी कैमरे के जद में होगा परीक्षा केन्द्र

उपायुक्त जिशान कमर ने जिले में 11 फरवरी से आरंभ हो रहे मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने जिले लातेहार एवं महुआडांड अनुमंडल पदाधिकारी को सभी केन्द्रों पर निर्धारित मापदंड के अनरूप परीक्षा के पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करवाने को लेकर निर्देशित किया है.

केन्द्र पर मोबाइल ले जाना होगा वर्जित

उपायुक्त जिशान कमर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल पूरी तरह से वर्जित रहेगा. उन्होंने केन्द्राधीक्षक, वीक्षक एवं परीक्षार्थी सभी को केन्द्र के अंदर मोबाइल नहीं ले जाने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने केन्द्र के अंदर मोबाइल पाए जाने पर केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक पर सीधी कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिए है.

परीक्षा केन्द्रों पर 144 धारा रहेगा लागू

जिले में कदाचार मुक्त परीक्षा करवाने को लेकर उपायुक्त जिशान कमर ने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान 144 धारा लगाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिए एवं यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि परीक्षा के दौरान केन्द्र समीप लोगों की संख्या नहीं हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बैठक

Next Post

साइबर पुलिस ने किया दो साईबर क्रिमिनल को अरेस्ट, दर्जनों मोबाईल, एटीएम, पासपोर्ट, प्रिंटर व आधार कार्ड बरामद

Next Post
साइबर पुलिस ने किया दो साईबर क्रिमिनल को अरेस्ट, दर्जनों मोबाईल, एटीएम, पासपोर्ट, प्रिंटर व आधार कार्ड बरामद

साइबर पुलिस ने किया दो साईबर क्रिमिनल को अरेस्ट, दर्जनों मोबाईल, एटीएम, पासपोर्ट, प्रिंटर व आधार कार्ड बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d