BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर डीसी ने मोरहाबादी मैदान का किया मुआयना

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
गंदगी मुक्त भारत अभियान में आप सभी का सहयोग अपेक्षित: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: उपायुक्त रांची  छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने स्वत्रंता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर शनिवार को रांची के मोरहाबादी मैदान का मुआयना किया.

मुआयना करने के दौरान उपायुक्त छवि ने मैदान में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करने को कहा. साथ ही उन्होंने फ्लैग मार्च के लिए चलने वाली वैन के चलने के रास्ते इत्यादि की जानकारी ली.

मोरहाबादी ग्राउंड का मुआयना करने के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उपायुक्त को मैदान में आवाजाही के रास्ते सहित मैदान में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी.

मैदान का मुआयना करने के पश्चात उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश के अनुरूप मैदान में तेजी से तैयारियों को मूर्त रूप देने का निर्देश दिया.

नगर निगम के अधिकारियों को पूरे मैदान एवं आस-पास के इलाकों की साफ-साफाई का निर्देश दिया गया. वहीं भवन प्रमंडल के अधिकारियों को स्टेज एवं आस-पास के स्थानों पर जरूरी रंग रोगन इत्यादि ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, “गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से निर्देश प्राप्त होने के पश्चात ही अतिथियों की संख्या पर फैसला लिया जाएगा. कोविड 19 के संक्रमण के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही बिना मास्क किसी को भी एंट्री की इजाजत नहीं दी जाएगी.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DAV स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन क्लास में क्राफ्ट मेकिंग में बनाई पंख और बांसुरी

Next Post

TMH में बेड नहीं, MGM में भी बेड फुल, घर लौट गई मरीज

Next Post
TMH में बेड नहीं, MGM में भी बेड फुल, घर लौट गई मरीज

TMH में बेड नहीं, MGM में भी बेड फुल, घर लौट गई मरीज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d