जमशेदपुर: उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा जानकारी दी गई कि अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण से संबंधित 35 योजनाओं में से 25 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है तथा 10 पर कार्य चल रही है.
कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल द्वारा जानकारी दी गई कि अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण से संबंधित 35 योजनाओं में से 14 योजना पूर्ण कर ली गई है तथा 21 पर कार्य चल रहे हैं.
कार्यपालक अभियंता एनआरईपी द्वारा जानकारी दी गई कि अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण से संबंधित 32 योजनाओं में से 18 योजनाएं का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 14 पर कार्य चल रही है. सचिव सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद द्वारा जानकारी दी गई कि अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण से संबंधित 29 योजनाओं में से 24 पूर्ण हो चुके हैं तथा 5 पर कार्य चल रही है.
कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल रांची द्वारा जानकारी दी गई कि हाई मास्क लाइट अधिष्ठापन से संबंधित 33 योजनाओं में से 32 पूर्ण हो चुके हैं. एक बहुत ही जल्द पूर्ण कर लिए जाएंगे. एवं डी पी एम जे एस एल पी एस के द्वारा जानकारी दी गई कि एक योजना उन्हें दी गई थी जिसे पूर्ण कर लिया गया है. इस अवसर पर बैठक में विभिन्न एजेंसियों द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त उक्त सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया.
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल एवं आदित्यपुर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, जिला अभियंता तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे.

