BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विभागों के राजस्व लक्ष्य और वसूली की डीसी ने समीक्षा की

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in समाचार
विभागों के राजस्व लक्ष्य और वसूली की डीसी ने समीक्षा की
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के राजस्व के लक्ष्य और उसकी वसूली की स्थिति की समीक्षा की गई. इसमें सर्वप्रथम खनन विभाग को उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि राजस्व के विभिन्न स्रोतों को मजबूत करें. बालू की अवैध निकासी को रोकें और राजस्व बढ़ायें. हिंडाल्को की जो खदानें बंद हैं, उन्हें शुरू करायें. अवैध निकासी, अवैध खनन पर जुर्माना वसूलें.

मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा आदेश दिया गया कि राजस्व के लिए तालाबों की बंदोबस्ती का कार्य 20 अगस्त तक पूर्ण कर लें.

उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जुलाई माह के प्राप्त लक्ष्य 96 लाख के विरूद्ध जुलाई माह में 75 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. दो दुकानों की बंदोबस्त नहीं हुई. उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि विभाग से आदेश प्राप्त होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों की बंदोबस्ती करायें. गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करनेवालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलायें.

कृषि बाजार समिति सचिव द्वारा बताया गया कि राजस्व का मुख्य स्रोत दुकानों का किराया है. कुडु में 20, किस्को में 20 और लोहरदगा में 55 दुकान हैं. विगत तीन वर्षों से लक्ष्य 24 लाख ही प्राप्त हो रहा है. कृषि बाजार की दुकानों का किराया भी पुनर्निर्धारण नहीं किया गया है. उपायुक्त द्वारा आदेश दिया गया कि दुकानों के किराया का पुनर्निर्धारण और लक्ष्य बढ़ाने के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजें.

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद द्वारा बताया गया कि कई भवनों का होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स बकाया है. इस वजह से राजस्व प्रभावित हो रहा है. उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि टैक्स के बकायेदारों को नोटिस दें. राजस्व वसूली के किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो.

जिला परिवहन पदाधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण स्पस्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त द्वारा सहकारिता, वाणिज्यकर, विद्युत विभाग,, निबंधन, राजस्व विभाग, राष्ट्रीय बचत आदि की समीक्षा की गई. सभी विभागों को राजस्व वसूली के लिए आवश्यक-निर्देश दिये गये.

इस मौके पर अपर समाहर्ता अंजनी कुमार मिश्रा, एलआरडीसी मनीषा तिर्की, जिला मत्स्य पदाधिकारी कमरूज्ज्मां, भू-अर्जन पदाधिकारी महेंद्र कुमार, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, अवर निबंधक मनोजीत प्रसाद, सहायक निबंधक सहकारिता जगमनी टोप्पो, बाजार समिति के सचिव , सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, अंचल अधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार, राष्ट्रीय बचत के जुनैद अहमद, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर प्रणब मुखर्जी

Next Post

फौजी ने रक्त दान कर बचायी बच्चे की जान

Next Post
फौजी ने रक्त दान कर बचायी बच्चे की जान

फौजी ने रक्त दान कर बचायी बच्चे की जान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d