BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामनवमी अखाड़े के प्रतिनिधियों के साथ डीसी , एस एसपी ने की बैठक

by bnnbharat.com
April 17, 2021
in समाचार
रामनवमी अखाड़े के प्रतिनिधियों के साथ डीसी , एस एसपी ने की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील

रांची: रांची के उपायुक्त  छवि रंजन की अध्यक्षता में रामनवमी के विभिन्न अखाड़ों के साथ बैठक हुई . 

समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त  ने रामनवमी  अखाड़े के प्रतिनिधियों-सदस्यों को  सम्बोधित करते हुए कहा कि  इस वक्त झारखण्ड ही नहीं बल्कि पूरा देश और पूरा विश्व कोरोना का दंश झेल रहा है. रांची में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. यह वह वक्त है जब हम सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है और इस महामारी के प्रकोप से रांची को उबारना है. 

उपायुक्त  ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. धार्मिक कार्यों में लगाए जाने वाली ऊर्जा का सदुपयोग मानव के कल्याण में लगाने की बात कही.   

अखाड़े के प्रतिनिधियों-सदस्यों द्वारा मास्क, सैनिटाईज़र, पी पी ई किट, ऑक्सिमीटर, मोक्ष वाहन इत्यादि की व्यवस्था करने तथा समय समय वालंटियर्स की तैनाती करने का भी  आश्वासन दिया.  कोरोना संक्रमण की इस विपरीत परिस्थिति में कोरोना से संक्रमित लोगों को यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया. उपायुक्त रंजन ने कोविड गाइडलाइन्स का अनुपालन करते हुए अखाड़ों द्वारा जुलूस न निकालने पर सहमति की प्रसंशा की. 

एस एस पी  एस के झा ने कहा किकोरोना संक्रमण के इस दौर में मानवीय सभ्यता के ऊपर एक प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है. आप सभी समाज के अंग हैं. सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने का यह सबसे बेहतर अवसर है. आप बढ़ चढकर इस महामारी को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें.

ज्ञातव्य है कि  पूर्व में ही रामनवमी जुलूस नहीं निकालने पर सहमति बन चुकी है. आज फिर उन्होंने सरकार के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन करने पर सहमति दी है. इस अवसर पर एस पी सिटी, अनुमंडल पदाधिकारी रांची समेत विभिन्न रामनवमी अखाड़े के प्रतिनिधि-सदस्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमित इंद्रजीत महतो की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया

Next Post

व्यवसायी से करीब 1 करोड़ लूटकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 73 लाख बरामद

Next Post
व्यवसायी से करीब 1 करोड़ लूटकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 73 लाख बरामद

व्यवसायी से करीब 1 करोड़ लूटकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 73 लाख बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d