BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

DC, SSP ने रांची जिला बॉर्डर की स्थिति का लिया जायजा, दीदी किचन में खाना भी खाया

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in समाचार
DC, SSP ने रांची जिला बॉर्डर की स्थिति का लिया जायजा, दीदी किचन में खाना भी खाया

DC, SSP ने रांची जिला बॉर्डर की स्थिति का लिया जायजा, दीदी किचन में खाना भी खाया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉकडाउन के दौरान रांची जिला के बॉर्डर की स्थिति क्या है इसका जायजा बुधवार को डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता ने लिया. इसके तहत तमाड़ का दौरा किया.

सीमावर्ती इलाके में व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीसी-एसएसपी ने तमाड़ प्रखंड में मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र, क्वारंटाइन सेंटर का भी जायजा लिया.

बॉर्डर निरीक्षण के दौरान सबसे पहले डोडया मोड़ स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र पहुंचे. यहां उन्होंने आने वाले लोगों के किस तरह से भोजन कराया जा रहा है इसका जायजा लिया.

तमाड़ के विभिन्न पंचायतों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया. सेंटर में लगाए गए बेड, क्वारंटाइन किट व अन्य सुविधाओं को लेकर बीडीओ-सीओ को निर्देश भी दिया.

दीदी किचन में डीसी, एसएसपी ने खाया खाना

निरीक्षण के दौरान डीसी और एसएसपी अमलेशा पंचायत में दिउड़ी मंदिर के पीछे स्थित सीएम दीदी किचन पहुंचे. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने भोजन भी किया. सीएम दीदी किचन में भोजन करने पहुंची बुजुर्ग महिला से डीसी ने पूछा-खाना कैसा है? समय पर भोजन मिल जाता है या नहीं?

जवाब में बुजुर्ग महिला ने बताया वो लॉकडाउन के जारी होने के बाद हर रोज यहां आती है समय पर अच्छा भोजन मिल रहा है. डीसी ने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर जोर दिया. उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर के साथ-साथ, दाल भात केंद्रों, सरकारी कार्यालयों और अन्य जगहों पर सैनिटाइजेशन का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: रांची जेल में कैदी ने फांसी लगा की आत्महत्या, क्वारंटाइन वार्ड में था बंद

Next Post

बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चे उनके परिजनों को सौंपे जाएंंगे

Next Post
बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चे उनके परिजनों को सौंपे जाएंंगे

बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चे उनके परिजनों को सौंपे जाएंंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d