जमशेदपुर: कोरोना संकट को लेकर जहां देश और झारखंड भी लॉकडाउन है. वहीं झारखंड के अन्य जिलों की तुलना में जमशेदपुर फिलहाल ग्रीन जोन के रूप में आगे बढ़ रहा है.
उधर, जमशेदपुर उपायुक्त ने रविवार को शहर के चेकपोस्टों का जायजा लिया. जहां तैनात पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला बुलंद की.
इस दौरान जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शहरवासियों से धैर्य और संयम बरते हुए घरों में रहने की अपील की. उन्होंने लोगों से लॉकडाउन पार्ट वन की तरह पार्ट टू में भी कम से कम घरों से निकलने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के बात कही.
वहीं उपायुक्त ने चेकनाकों पर तैनात अधिकारियों को कई अहम दिशा निर्देश दिए, ताकि लॉकडाउन का सही तरीके से पालन हो सके.

