BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM के सीधी बात कार्यक्रम में निशाने पर रहे सभी जिलों के DC, CM ने कहा छोटे मामले आये तो डीसी होंगे जिम्मेवार

by bnnbharat.com
June 25, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

हर सप्ताह शनिवार को शाम चार से पांच बजे तक छोटे मामलों का करें निष्पादन – सीएम

रांची 25 जून: सूचना भवन में मंगलवार को हुये सीएम के सीधी बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के निशाने पर सभी जिलों के डीसी ही रहे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में सीधी बात कार्यक्रम में छोटे-छोटे मामले मसलन वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंश्न जैसे मामले आये तो इसके लिये उस जिले के डीसी ही जिम्मेवार होंगे।

उनके सीआर(कांफिडेंशियल रिपोर्ट) में लिखा जायेगा, सीआर खराब होगा। डीसी राजा न बने, शासन बनकर काम न करें। जनता ही राजा है।

हर शनिवार छोटे-मामलों का करें निष्पादन

सीएम ने कहा कि हर जिले के डीसी हर सप्ताह शनिवार को शाम चार से पांच बजे तक छोटे-छोटे मामलों का निष्पादन करें। और कितने मामलों का निष्पादन किया, उसकाी रिपोर्ट तत्काल सीएमओ को भेजें।

कृषि आर्शीवाद योजना और प्रधान मंत्री कृषि सम्मान योजना के लिये अधिक से अधिक किसानों का डेटा इंट्री जल्द से जल्द करें। ताकि अधिक से अधिक किसान बरसात के पहले खाद बीच व सिंचाई से जुड़े अन्य चीजों को खरीद सकें।

वही आदिवासी विकास समिति और गैर आदिवासी विकास समिति के संदर्भ में कहा कि जिला पंचायत पदाधिकारी गांवों में पांच लाख रुपये तक जल प्रबंधन और जल संचयन पर खर्च करें। इसे प्राथमिकता के आधार पर करें।

15 दिनों के अंदर कमल क्लब का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें

सीएम ने कहा कि 15 दिनों के अंदर सभी जिलों में कमल क्लब का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें। अब तक 4440 में से सिर्फ 326 कमल क्लब का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। सीएम ने सीधी बात कार्यक्रम के दौरान ही सभी जिलों के डीसी से बात कर टाइम बाउंड मांगा।

इस पर हजारीबाग डीसी ने कहा कि कमल क्लब का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। रामगढ़ डीसी ने एक सप्ताह, गिरिडीह डीसी ने 15 दिन, कोडरमा डीसी ने पांच दिन, चतरा ने 15 दिन, पलामू ने 15 दिन, गढ़वा ने 15 दिन, लातेहार ने पांच जुलाई, पूर्वी सिंहभूम मे एक सप्ताह, पश्चिमी सिंहभूम ने एक सप्ताह, सरायकेला ने 15 दिन, रांची ने चार दिन, खूंटी ने पांच जुलाई, सिमडेगा ने पांच जुलाई, गुमला ने 10 जुलाई, लोहरदगा ने 10 जुला्ई, दुमका ने 30 जून, गोड्डा ने पांच जुलाई, पाकुड़ ने पांच जुलाई, देवघर ने पांच जुलाई और जामताड़ा डीसी ने 10 जुलाई तक कमल क्लब का रजिस्ट्रेशन पूरा करने की बात कही।

सीएम ने बासोडीह पंचायत के ग्रामीणों से बात की

सीधी बात कार्यक्रम के अंत में सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीये कोडरमा के सतगांवा प्रखंड के बासोडीह पंचायत के ग्रामीणों से बात की। नाली की समस्या पर सीएम ने कोडरमा डीसी से कहा कि 50 लाख रुपये का जोे फंड है, उससे बरसात के पहले नाली निर्माण करायें। साथ ही गांव में एटीएम की भी व्यवस्था करें।

रांची के सुकुरहुट्टू में नाली निर्माण का काम बरसात से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने बताया कि 3.71 लाख शिकायतों में से 88.23 फीसदी शिकायतों का निपटारा हो चुका है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजारों में तेजी का रुख, सेंसेक्स 46 अंक से अधिक बढ़त

Next Post

न्यू जेनरेशन मॉडल ऑफ यूनिवर्स 2019 का अवॉर्ड तनु राजपूत को मिला

Next Post
न्यू जेनरेशन मॉडल ऑफ यूनिवर्स 2019 का अवॉर्ड तनु राजपूत को मिला

न्यू जेनरेशन मॉडल ऑफ यूनिवर्स 2019 का अवॉर्ड तनु राजपूत को मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d