BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिशन वन मिलियन स्माइल्स की डीसी ने की औपचारिक शुरुआत

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

रूरतमंद लोगों तक गर्म कपड़े एवं अन्य जरूरत पहुंचाने के लिए अनूठी सामुदायिक पहल

रांची:- उपायुक्त   छवि रंजन ने आज गुरुवार को मिशन वन मिलियन स्माइल्स अभियान की औपचारिक शुरुआत की . जिले के एक दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में “एकजुट प्रयास से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने“ के सामूहिक संकल्प के साथ इस मुहिम की शुरुआत की गयी. रांची परिसदन में सादगी पूर्वक आयोजित हुये इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी सहभागी संस्थाओं को साधुवाद देते हुये उनका स्वागत  किया, साथ ही जिले के अन्य संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस नेक मुहिम में स्वैच्छिक रूप से सहभागी बनें.

 मौके पर उपस्थित रांची के उप विकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल ने इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी सहभागी संगठनों के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया.

मिशन के समन्वयक उपसमाहर्ता संजय कुमार ने बताया कि इस व्यापक मुहिम के माध्यम से जिले के कई महत्वपूर्ण सक्रिय सामाजिक संगठनों ने 10 लाख (1 मिलियन) यूनिट्स ( स्वेटर, कम्बल, गर्म टोपी, गर्म मोजे, मास्क आदि शामिल) के जुटाने तथा उन्हें सुपात्र जरूरतमंदों के बीच बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया है. ताकि इस सर्दियों में जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके.

उक्त अभियान के तहत कोई भी सहभागी संस्था या आम नागरिक नए या पुराने कपड़े या अन्य वस्तुयें दान कर सकेंगे. संग्रहीत  किए गए कपड़ों आदि को  समुचित सेनेटाइज करके जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा जाएगा

 शहर में कई संग्रह केन्द्र कार्यरत

बताया कि यह एक दीर्घावधि अभियान है जो शीत ऋतु के बाद तक भी जारी रह सकता है किंतु आगामी एक सप्ताह तक  विशेष संग्रह अभियान चलाया जा रहा है.

इच्छुक लोग अपने पास के कलेक्शन सेंटर पर नये-पुराने कपडे आदि जमा करवा सकते हैं. इस प्रकार के प्रमुख केंद्रों में स्पाईकर (लालपुर), फिराया लाल शोरूम (अल्बर्ट एक्का चौक), लुक्स सैलून, मारुति हाउस (चर्च कंपलेक्स), स्पाइकर (सुजाता चौक), स्प्रिंग सिटी (हिनू), फर्स्टक्राइ (कांके व लालपुर), रुईन हाउस (मोराबादी), फिराया लाल नेक्स्ट (अरगोडा),  मोरिस बेकरी डोरंडा, हिल व्यू हॉस्पिटल बरियातू, रातू रोड गुरुद्वारा, पिस्का मोड़ आदि शामिल हैं. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर के अलावा श्री कुणाल अजमानी, श्री अतुल गेरा, डा. सुनीता यादव, श्री शिवेंद्र मोहन शर्मा, श्री अतुल अग्रवाल, उत्सव पाराशर, गीता शर्मा , अमित शर्मा आदि सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की आर्मी अस्पताल के चिकित्सक करें जांच-राजीव रंजन

Next Post

30 दुकानों की हुई जांच, 7 दुकानों को नोटिस, 04 दुकान को किया गया सील

Next Post
डोरंडा थाना क्षेत्र के 21 दुकानों की हुई जांच, 03 दुकानों को नोटिस, एक दुकान को किया गया सील

30 दुकानों की हुई जांच, 7 दुकानों को नोटिस, 04 दुकान को किया गया सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d