रांची: डीडीसी अनन्य मित्तल ने अधिकारियों को जिले में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना व अंबेदकर आवास योजना के तहत वित्ती्य वर्ष 2019-2020 की स्वीकृति 31 मार्च से पहले पूरा करने का निर्देश दिया है. डीडीसी गुरुवार को विकास भवन रांची सभागार में विभिन्न आवास योजनाओं सहित मनरेगा की समीक्षा कर रहे थे.
बैठक में मनरेगा के तहत नई योजनाओं की स्वीकृति पर भी चर्चा की गयी. इनमें बांस वृक्षारोपण, फ्लाई ऐर्श ईंट, खेल का मैदान, बिरसा मुण्डा बागवानी योजना, टीसीबी, डोभा शामिल थे. डीडीसी ने फर्स्ट एफटीओ को 31 मार्च 2020 से पहले पूरा करने को कहा है. बैठक में मौजूद सभी बीडीओ को कहा गया कि मनरेगा के तहत सभी पुरानी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें.
हर पंचायत में मजदूरी सामग्री अनुपात 60:40 का अनुपालन किया जाए. लंबित आंगनबाड़ी केन्द्रों में मजदूरी भुगतान कर 15 मार्च से पहले एमआईएस में पूर्ण करने का निर्देश बैठक में दिया गया. डीडीसी ने कहा कि अच्छे काम का डॅाक्यूरमेंटेशन करा कर भेजें. एसबीएम की समीक्षा के साथ एमआईएस की प्रगति पर भी चर्चा की गई. समीक्षा बैठक में निर्देशक एनईपी, जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी, सभी बीपीओ, आवास योजना के समन्वयक और प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे.

