BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डी-नोबली स्कूल प्रबंधन पर सरकारी भूमि अतिक्रमण का आरोप

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in समाचार
डी-नोबली स्कूल प्रबंधन पर सरकारी भूमि अतिक्रमण का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई का दिलाया गया है भरोसा

रांची: धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बड़कीबोआ गांव में डी-नोबली स्कूल प्रबंधन पर पांच एकड़ सरकारी भूमि का अतिक्रमण का आरोप लगाया है. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इस मामले में जल्द प्रशासनिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है.

राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौजा बौआकला, थाना संख्या 228, खाता संख्या 118, प्लाट संख्या 1756 एवं 1758, रकबा 3.07 एकड़ गैर आबाद भूमि को डी-नोबली स्कूल प्रबंधन द्वारा बाउंड्रीवाल कर अतिक्रमित करने की बात छानबीन में सामने आयी है.  सरकार की ओर से इसकी उच्च्स्तरीय जांच कराते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है.

विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि इस संबंध में अंचल कार्यालय बाघमारा के द्वारा अतिक्रमण वाद संख्या 01/2019-20 संघारित करते हुए अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है.

इस संबंध में बिहार-झारखंड लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए द्वितीय नोटिस निर्गत कर 5 मार्च 2020 तक अतिक्रमणकारी को अतिक्रमणकारी हटाने का आदेश दिया गया था.

इस नोटिस के आलोक में डी-नोबली स्कूल प्रबंधन द्वारा अपने लिखित जवाब में उस भूमि को निबंधित केवाला से खरीद किये जाने का उल्लेख किया गया है. विभाग की ओर से बताया गया है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा समर्पित दस्तावेजों की जांच करते हुए मामले के निपटारे की कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में अब तक डिस्टेंट एजुकेशन की एक भी यूनिवर्सिटी नहीं

Next Post

बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Next Post
बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने पकड़ा

बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने पकड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d