BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

औरैया सड़क हादसा: 11 मृतकों के शवों को लाया गया बोकारो

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in समाचार
औरैया सड़क हादसा: 11 मृतकों के शवों को लाया गया बोकारो

औरेया सड़क हादसा: 11 मृतकों के शवों को लाया गया बोकारो

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: उत्तर प्रदेश के औरैया दर्दनाक सड़क हादसे में बोकारो जिला के 11 प्रवासी मजदूर अपनी जान खो बैठे थे. वहीं इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उपायुक्त बोकारो मुकेश कुमार के आदेश पर बोकारो जिला प्रशासन ने बोकारो जिला के सभी मृत 11 प्रवासी मजदूरों एवं घायलों को एंबुलेंस से लाने का कार्य किया.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा सभी मृतकों एवं घायलों को ट्रक में अव्यवस्थित तरीके से झारखंड लाया जा रहा था. जिसकी सूचना ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को दी गई मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी मजदूरों को सम्मान के साथ लाने के लिए उपायुक्त बोकारो को निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते हैं उपायुक्त ने सभी मृतकों तथा घायलों को लाने हेतु सारी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित करते हुए 12 एंबुलेंस गाड़ियों को झारखंड की सीमा (बरही) बरही के लिए दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए भेज दिया.

बोकारो जिला प्रशासन के द्वारा सभी जिला के मृतक यो घायल मजदूरों को एंबुलेंस के माध्यम से बोकारो लाया गया. घायल मजदूरों को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं दर्दनाक सड़क हादसे में 11 मृत मजदूरों को उनके पैतृक निवास स्थान पर सम्मान के साथ विधि विधान द्वारा जिला प्रशासन की उपस्थिति में उनका दाह संस्कार किया गया. सभी 11 मृत मजदूर चास प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर, खीराबेड़ा तथा बाबूडीह ग्राम के निवासी थे तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में सभी मृतकों का दाह संस्कार किया गया.

वहीं सिविल सर्जन अशोक कुमार पाठक ने बताया कि दुर्घटना में घायल 5 प्रवासी मजदूरों की स्थिति बेहतर है तथा उन्हें बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मजदूरों के शवों को लेने पहुंचे जिला के आला अधिकारी तथा स्थानीय विधायक

बरही से चलकर एंबुलेंस के माध्यम से जैसे ही मृतकों के शव बोकारो जिला में प्रवेश किया उन सभी शवों की स्थिति का जायजा लेने तथा मृतकों को सम्मान के साथ उनको उनके पैतृक निवास पहुंचाने हेतु माननीय विधायक बोकारो बिरेंची नारायण एवं जिला प्रशासन की ओर से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चास, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास, अंचल अधिकारी चास के अलावे पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इन सभी की उपस्थिति में सभी शवों को उनके पैतृक निवास स्थान ले जाया गया तथा उनका दाह संस्कार उनकी उपस्थिति में किया.

मृतकों के परिजनों से स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दुख की इस घड़ी में उन्हें हौसला बनाए रखने को कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी प्रखंडों के चेक पोस्ट पर हर आनेवालों का किया जा रहा है गहन जांच

Next Post

TikTok स्टार फैजल सिद्दीकी को वीडियो बनाना पड़ा भारी, महिला आयोग ने की ये मांग

Next Post
TikTok स्टार फैजल सिद्दीकी को वीडियो बनाना पड़ा भारी, महिला आयोग ने की ये मांग

TikTok स्टार फैजल सिद्दीकी को वीडियो बनाना पड़ा भारी, महिला आयोग ने की ये मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d