BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुएं से मिले 9 लोगों के शव, फैली सनसनी

by bnnbharat.com
May 22, 2020
in समाचार
कुएं से मिले 9 लोगों के शव, फैली सनसनी
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु: तेलंगाना के वारंगल जिले से एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक फैक्ट्री के पास बने कुएं से कल से अब तक कुल 9 शव बरामद हुए हैं. कल जिस कुएं से 4 शव बरामद हुए आज उसी कुएं से पांच और शव बरामद हुए हैं. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. यह दर्दनाक घटना तेलंगाना के वारंगल रूरल का है.

लॉकडाउन के दौरान गीसुगोंडा मंडल के गोर्रेकुंठा गांव के बाहर कल एक कंपनी के पास के कुएं के बगल में रहने वाले एक ही परिवार के प्रवासी मजदूरों के 4 शव बरामद हुए थे. आज उसी कुएं में और 5 शव बरामद हुए, 2 उसी परिवार के थे, 1 त्रिपुरा का वासी था और 2 शव बिहार मज़दूर के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.

इन शवों में एक बच्चे का और एक महिला भी शामिल है. मकसूद (55) और निशा (48) पश्चिम बंगाल के रहने वाले दंपत्ति कुछ साल पहले मजदूरी का काम करने के लिए तेलंगाना आ गए थे. यहां मजदूरी कर वो अपना गुजारा कर रहे थे. उनकी एक बेटी बुसरा खातून (22), दो बेटे साबाद आलम (21) और सोहैल आलम (18) थे, बुसरा का शादी हो गई थी मगर वो अपने बेटे (3) को लेकर माता-पिता के साथ रहती थी, इस परिवार के सभी 6 लोगों का शव कुएं में मिला. इसके अलावा 3 अन्य लोगों का शव भी बरामद हुए हैं.

9 शवों के बरामद होने से इलाके में सनसनी फैली हुई है, गीसुगोंडा पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर तहकीकात कर रही है. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है।. कल 4 शव मिलने से पुलिस को कोई चोट के निशान न पाकर आत्महत्या का शक था, मगर आज फिर 5 शव मिलने के बाद हत्या का भी शक जताया जा रहा है. पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से मौत के आंकड़े सब सामने है, कोई छिपा नहीं रहा: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

खाता खुलवाने को लेकर लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही है धज्जियां

Next Post
खाता खुलवाने को लेकर लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही है धज्जियां

खाता खुलवाने को लेकर लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही है धज्जियां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d