BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रातू रोड कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जायेगा कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in समाचार
रातू रोड कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जायेगा कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव

रातू रोड कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जायेगा कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने ऐलान किया है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के शव को रातू रोड कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जायेगा. हंगामे की सूचना पर ट्रैफिक एसपी मौके पह पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद उन्होंने घोषणा कर दी कि शव को वहा नहीं दफनाया जायेगा.

बता दें कि राजधानी स्थित रातू रोड कब्रिस्तान के पास उस वक्त जमकर हंगामा होने लगा जब पुलिस-प्रशासन रिम्स से एक शव लेकर उसे वहां दफनाने पहुंची. शव कोरोना पॉजिटिव मरीज की है. जी हां रातू रोड कब्रिस्तान के पास स्थानीय लोगों ने शव को दफनाने का विरोध कर रहे हैं.

लोगों का कहना है शव को दफनाने की जगह जलाया जाए. विरोध करने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लॉकडाउन की धज्जियां पुलिस के सामने उड़ रही है. घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की है.

दरअसल, रविवार को सुबह रिम्स में हिंदपीढी निवासी एक कोरोना पीड़ीत मरीज की मौत हो गयी. जिसे दफनाने के लिए पुलिस रातू रोड कब्रिस्तान पहुंची. स्थानीय लोगों के पुलिस-प्रशासन का जमकर विरोध शुरू कर दिया.

लोगों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को दफनाने नहीं देंगे, बल्कि उसका दाह संस्कार होना चाहिये. मौके पर सदर डीएसपी दीपक पांडेय, रांची एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया.

इधर हंगामें की सूचना पर ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की. जिसके बाद सव को वहां नहीं दफनाने की घोषणा की.

बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि बात हिंदू-मुस्लिम या धर्म समुदाय की बिल्कुल नहीं है. बात है कोरोना महामारी के संक्रमण के फैलाव की. लोगों का कहना है कि इतनी घनी आबादी वाले इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज के शव को दफनाने से आसपास संक्रमण फैलने का खतरा है.

उन्होंने मांग की है कि जितने भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो रही है उन्हें शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर जाकर उनका दाह संस्कार किया जाए. कोरोना जिटिव मरीज के शव को दफनया नहीं बल्कि जलाया जाए. फिर चाहे वो किसी भी धर्म या समुदाय का हो.

बता दें कि रिम्‍स में रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई. मृत‍क हिंदपीढ़ी का रहने वाला था और हिंदपीढ़ी में मिली दूसरी कोरोना पॉजिटिव महिला का पति था. इससे पहले बोकारो में एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो चुकी है.

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 17 है, जिसमें से दो की मौत हो चुकी है. रिम्‍स निदेशक डॉक्‍टर डीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सभी लोक सुनवाई की स्थगित

Next Post

IPL रद्द हुआ तो होगा 3000 करोड़ का नुकसान: BCCI

Next Post
IPL रद्द हुआ तो होगा 3000 करोड़ का नुकसान: BCCI

IPL रद्द हुआ तो होगा 3000 करोड़ का नुकसान: BCCI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d