रांचीः पाटन थाना क्षेत्र के संडा स्थित कुएं से रविवार को एक अधेड़ की लाश बरामद की गई. शव पर 6 जगह चोट के निशान है. माना जा रहा है कि कुल्हाड़ी से वारकर अधेड़ की हत्या की गई है. इसके बाद शव को कुएं में फेंक बदमाश फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है.
मृतक की पहचान पाल्हे गांव निवासी जन्मजय सिंह के रूप में की गई. वो खेती-बाड़ी का काम किया करता था. ग्रामीणों के अनुसार, जन्मजय सिंह काफी सीधा व्यक्ति था और उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था. हत्या किसने व क्यों की, इसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि शव पर 6 जगह चोट के निशान मिले हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

