मध्य प्रदेश: त्रिवेणी नदी में बुधवार को प्रातः एक शव तैरता दिखाई दिया. पुलिस को सूचना दी गई. गोताखोर की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला गया. बीगोद थाना प्रभारी जसवन्त सिंह के अनुसार शव की पहचान रलायता ग्राम पंचायत के केसरपुरा ढाणी गांव निवा सी फोरुलाल पिता मोती लाल बैरवा उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई.
मृतक मंगलवार दोपहर घर से बाइक लेकर निकला था जो वापस नही लौटा. नदी के किनारे मृतक की बाइक भी बरामद हुई. मृतक को मंगलवार से तलाश किया जा रहा था. रिश्तेदार भी पूरी रात तलाश में जुटे थे. मृतक मंगलवार दोपहर को घर से बाइक लेकर निकला था जो वापस नहीं लौटा इस पर तलाशी शुरू की गई तो प्रातः त्रिवेणी नदी में शव मिला.

