दुमका: दुमका जिले के शकारी पाड़ा थाना क्षेत्र के जामुगड़िया गांव के सुनील केवट (22 वर्ष) का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ में रस्सी से लटका मिला. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक ने घरेलू तनाव में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

